उत्तराखंड

बड़ी खबर : उत्तराखंड में कौन बनेगा सीएम। धामी, महाराज या बलूनी में कौन मारेगा बाजी!

इंफो उत्तराखण्ड/देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया है। लेकिन जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नकार दिया है। सूत्र बताते हैं कि चुनाव हार जाने के वाबजूद भाजपा आलाकमान पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बने रहने देने के पक्ष में बताए जा रहे है। राष्ट्रीय नेताओं को लगता है कि भले ही मुख्यमंत्री चुनाव हार गए हों लेकिन चुनाव उनके चेहरे पर लड़ा गया और पार्टी को 47 सीटों पर जीत हासिल हुई है। मोदी लहर के बावजूद कम समय में मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी का बेहतर नेतृत्व किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सत्ता विरोधी माहौल को कम करने के साथ ही दो मुख्यमंत्री बदलने से बैकफ़ुट पर दिखाई दे रही भाजपा को फ्रंट फुट पर लेकर आये। चंपावत विधानसभा से चुनकर आए कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की है। अंदरखाने कई विधायकों ने उनके लिए सीट छोड़ने की पेशकश भी कर दी है। जबकि डोईवाला विधानसभा से पहली बार जीते बृज भूषण गैरोला ने दावा किया है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह उनके लिए सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

भले ही जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर सरकार बनाने का मौका दिया हो पर भाजपा से चुनकर आए विधायक मुख्यमंत्री को लेकर जिस तरह बयानबाजी कर रहे हैं आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री को लेकर घमासान मचना तय है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top