उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : फरासू में वाहन हादसा, एसडीआरएफ ने सफल रेस्क्यू कर पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया

फरासू के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

पौड़ी। फरासू के पास आज सुबह 3 बजे के करीब एक वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार गजेन्द्र सिंह (37 वर्ष) और उनकी पत्नी श्वेता (32 वर्ष), निवासी वाराणसी, गंभीर रूप से फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

एसडीआरएफ पोस्ट कालियासौड़ से अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान और पोस्ट श्रीनगर से अपर उप निरीक्षक तेजपाल राणा के नेतृत्व में टीम ने रोप और स्ट्रेचर का इस्तेमाल करते हुए सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। मौके पर घना अंधेरा और गहरी खाई की चुनौती के बावजूद टीम ने कुशलता से दोनों घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजपाल राणा, विवेकानंद, विकास गुसाई, प्रीतम सिंह, मनीष बुटोला, पीएम प्रवीण सिंह, इलेक्ट्रिशियन प्रीतम सिंह और उपनल चालक मनोज ने सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top