उत्तराखंड

उत्तरकाशी : विधायक व डीएम ने किया आरकोट बंगाण के आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण।

Advertisements
  • विधायक व डीएम ने किया आरकोट बंगाण के आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण ।

उत्तरकाशी/आरकोट। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य लगातार तीन दिनों से आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया । आपदा प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे है। सोमवार को जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने पुरोला विधानसभा के गैंच्वांण गांव,दड़गांण गांव एवं आरकोट बंगाण के आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।

जिलाधिकारी एवं विधायक ने आज प्रातः गैंच्वांण गांव,दड़गांण गांव का आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को सुचारू कराने और गांव के ऊपर हो रहे भू-धसाव के सुरक्षात्मक कार्य की मांग की। क्षतिग्रस्त विद्युत व पेयजल लाइनों को ठीक कराने के साथ ही आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

उसके उपरांत जिलाधिकारी व विधायक ने आरकोट बंगाण में आपदा से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। ग्रामीणों द्वारा आपदा से क्षतिग्रस्त आराकोट-चिंवा सड़क मार्ग एवं शहीद दिनेश रावत गमरी मैजणी मोटर मार्ग,मौडा बलावट सड़क मार्ग,किराणु दुचानू मोटर को सुरक्षित आवागमन के लिए सुचारू कराने की मांग की। आराकोट-चिंवा सड़क मार्ग में सक्रिय भूस्खलन जोन,मलाना,मोलडी,बरनाली,जाकटा,चिंवा,बलावट में सुरक्षात्मक कार्य किए जाने की मांग की। टिकोची बाजार की सुरक्षा के लिए टिकोची खड्ड में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की मांग ग्रामीणों ने प्रमुखता से रखी। वहीं ग्रामीणों द्वारा बलावट में आयी भीषण आपदा से विभिन्न परिसंपतिया क्षतिग्रस्त हुई है,जिनका विकास कार्य जनहित में किया जाना नितान्त आवश्यक बताया,ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन मरम्मत,आंगनबाडी केन्द्र की मरम्मत,पटवारी चौकी टिकोची की मरम्मत,थापली से बलावट संपर्क मार्ग मरम्मत,बलावट से चिंवा संपर्क मार्ग की मरम्मत हैलीपैड बलावट का विकास कार्य की मांग की। बरनाली ग्रामीणों द्वारा मोटर पुल के पास हुए भारी भूस्खलन से बरनाली गांव को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग प्रमुखता से की। सी ग्रेड सेब का निर्धारित समर्थन मूल्य के हिसाब से बागवानों के सेब के विक्रय के लिए खकवाड़ी व टिकोची में कांटा लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपदा से हुए नुकसान एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर सुचारू करने एवं प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने के साथ ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। खतरे की जद में आए घरों के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सेब और फसलों की क्षति के आंकलन के निर्देश उद्यान एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने बरनाली मोटर मार्ग पर हुए भारी भूस्खलन से गांव को उत्तपन्न खतरे को देखते हुए भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने के साथ ही तत्काल स्थायी सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश ईई पीएमजीएसवाई को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण

विधायक ने कहा कि सरकार आपदा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी है और सभी क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम मुकेश रमोला,सीएचओ डॉ. रजनीश सिंह, ब्लाक प्रमुख रणदेव राणा,बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान,पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वन पंवार,डॉ राजेन्द्र राणा,संजय रावत,विकी रावत,प्रदीप सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top