उत्तराखंड

श्रीनगर : धारी देवी दर्शन के लिए आयी महिला का गहनों से भरा बैग खोया, पुलिस ने लौटाया सुरक्षित वापस

धारी देवी दर्शन के लिए आयी महिला का गहनों से भरा बेग खोया

रिपोर्ट, भगवान सिंह। श्रीनगर गढ़वाल 

धारी देवी दर्शन करने आये श्रद्वालु का गहनों से भरा बैग गंगा दर्शन के समीप गिर गया। जिसमें 8 लाख के गहने व नगदी थी। यात्रियों को जब बैग खोने का एहसास हुआ तो श्रद्वालु परेशान हो गये। उन्होनें श्रीनगर पुलिस से बैग खोने की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

प्राप्त जानकारी के अनुसारा पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक से एक परिवार धारी देवी दर्शन के लिए श्रीनगर आया हुआ था। इस दौरान गंगा दर्शन के समीप कुछ समय के लिए उन्होनें गाड़ी रोककर आराम किया। यहॉ महिला गहनों से भरा पर्स सड़क पर ही भूल गई व सभी धारी देवी दर्शन के लिए पहुॅच गये।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

यहॉ जब यात्रियों को बैग खोने का पता चला तो सभी परेशान हो गये। जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस के जवानों द्वारा मौके पर गश्त की गई व गहनों का बैग सुरक्षित लौटाया गया। जिसके बाद उक्त परिवार ने मित्र पुलिस का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top