हिल न्यूज़

डोईवाला : धूमधाम से मनाया गया महिला सम्मान समारोह एवं युवा महोत्सव का आयोजन, इन महिलाओं को किया सम्मानित

रिपोर्टर : प्रियांशु सक्सेना/ इंफो उत्तराखंड 

डोईवाला। नव ज्योति जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित महिला सम्मान समारोह एवं युवा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। सोमवार को शक्ति भवन मंदिर (हाल) में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने शिरकत की।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं व मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकल गीत, सामूहिक लोकगीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य मानसी खत्री द्वारा की गई व संचालन सुनीता राणा ने किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने भारत G 20 कार्यक्रम का प्रचार भी किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में तनुश्री प्रथम, सीमा द्वितीय व सुचित्रा तृतीय स्थान पर रही। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रेखा रावत प्रथम, कनुप्रिया द्वितीय व गीता तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आशा नौटियाल ने कहा की किसी भी राज्य की पहचान एवं उसकी संस्कृति भाषा बोली एवं परिवेश से होती है उस को बढ़ावा देना जरूरी है ताकि हमारी संस्कृति आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे।

इस अवसर पर रामकृष्ण संघ अयोध्या राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा ठाकुर, महिला समन्वय सह संयोजिका एकता त्रिपाठी, बाला शर्मा, कुसुम सिद्धू, ममता नयाल, सुषमा चौधरी, आशा सेमवाल, दिव्या बेलवाल आदि महिलाएं उपस्थित रही।

*सम्मानित होने वाली महिलाएं*

यशोदा भट्ट, राधा, भाना देवी, मंजू कांबोज, बॉबी गुप्ता, विनीता, रेखा रावत, लक्ष्मी, माया, अनीता पांचाल, कविता नेगी, कविता राणा, कविता देवी, श्यामा चौहान, विनीता कृषाली, मानवीय, साक्षी कुकरेती, आंचल आदि शामिल थी।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top