उत्तराखंड

उपलब्धि : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय रोगी मरीज को लगाया दुनिया का सबसे छोटा लीडलैस पेसमेकर (leadless pacemaker)

worlds-smallest-leadless-pacemaker-implanted-in-heart-patient.

  • मेसमेकर का वजन मात्र 2 ग्राम व साइज़ में पेसमेकर एक बड़े विटामिन कैप्सूल के आकार के बराबर
  • मेडिकल साइंस में इसे माइक्रा ट्रांसकैथेटर पेसिंग सिस्टम कहते हैं

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश असप्ताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग में ह्दयरोगी को दुनिया का सबसे छोटा लीडलैस पेसमेकर लगाया गया। 45 वर्षीय महिला को लंबे समय से ह्दय रोग की समस्या थी।

काॅर्डियोलाॅजी विभाग के प्रुमुख डाॅ (कर्नल) सलिल गर्ग व उनकी टीम ने पेसमेकर माइक्रा इम्प्लांट प्रोसीजर कर महिला ह्दय रोगी का सफल उपचार किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने काॅर्डियोलाॅजी की टीम को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ काॅर्डियोलाॅजिस्ट एवम् विभागाध्यक्ष डाॅ (कर्नल) सलिल गर्ग ने जानकारी दी कि इस मेसमेकर का वजन मात्र 2 ग्राम है व साइज़ में यह पेसमेकर एक बड़े विटामिन कैप्सूल के आकार के बराबर है। मेडिकल साइंस में इसे माइक्रा ट्रांसकैथेटर पेसिंग सिस्टम कहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

दुनिया के ब्रेडिकाॅर्डिया के रोगियों के लिए यह मेसमेकर विश्व का सबसे छोटा पेसमेकर है। अभी तक यह पेसमेकर लगाने की सुुविधा देश के मैट्रों शहरों के नामचीन अस्पतालों में ही उपलब्ध थी। अब श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में यह सेवा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

ईसीएचएस, ईएसआई व सीजीएचएस ब्रेडिकाॅर्डिया के रोगियों को नियमानुसार माइक्रा ट्रांसकैथेटर पेसिंग सिस्टम का लाभ उपलब्ध है।

मरीज को पहले से एक पेसमेकर लगा हुआ था। संक्रमण की वजह से उस पेसमेकर को हटाया गया। डाॅक्टरों के सामने नया पेसमेकर लगाए जाने की चुनौती थी। माइक्रा ट्रांसकैथेटर पेसिंग सिस्टम लगाकर मरीज़ का सफलतापूर्वक काॅर्डियक उपचार किया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top