उत्तराखंड

82 वर्षीय रामरतन रावत को निस्वार्थ ट्रैफिक सेवा के लिए ‘ब्रह्मकमल शक्ति संस्था’ ने किया सम्मानित

  • रामरतन रावत निस्वार्थ ट्रैफिक सेवा के लिए सम्मानित

देहरादून, संवाददाता

देहरादून। चरखी गेट, कौलागढ़ में रोज सुबह–शाम वाहन जाम से राहत दिलाने के लिए निस्वार्थ रूप से ट्रैफिक सँभालने वाले 82 वर्षीय रामरतन रावत को ब्रह्मकमल शक्ति संस्थान ने सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

एफआरआई से चतुर्थ श्रेणी से सेवानिवृत्त रावत पिछले कई वर्षों से प्रतिदिन 6 घंटे सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक संचालित कर रहे हैं। यह मार्ग सेलाकुई–विकासनगर, बल्लूपुर और घंटाघर को जोड़ने वाला व्यस्त मार्ग है, जहां भारी वाहनों का दबाव बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

सम्मान समारोह में अध्यक्ष अभिनव थापर ने शॉल और सम्मान-पत्र भेंट कर उन्हें समाज सेवा की मिसाल बताया। रावत ने कहा कि जाम की परेशानी देख उन्होंने घर बैठने के बजाय सेवा का रास्ता चुना और सम्मान उनके लिए अप्रत्याशित था।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, व्यापारी व युवा शामिल रहे। संस्था ने प्रशासन से चरखी गेट की स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने की मांग की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top