उत्तराखंड

Big Breaking : आम आदमी पार्टी आज जारी करेगी अपना चुनावी घोषणा पत्र

आम आदमी पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र 11 फरवरी को जारी करेगी। आप का कहना है कि घोषणा पत्र में उत्तराखंड नवनिर्माण का विजन दिखाई देगा। केजरीवाल की गारंटी समेत उत्तराखंड के जल, जंगल समेत कई मुद्दों को लेकर आप अपना विजन घोषणा पत्र के माध्यम से जनता के सामने रखेगी।

अजय कोठियाल गंगोत्री से घोषणा पत्र जारी करेंगे
आप के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घोषणा पत्र जारी करेंगे। जबकि आप नेता कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से घोषणा पत्र जारी करेंगे। गत दिनों हरिद्वार दौरे पर आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटी बता कर घोषणा पत्र का ट्रेलर दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि आम आदमी पार्टी दूसरे दलों की तहर झूठे वादे नहीं करती है। आप जो वादे करती है, उसकी गारंटी देती है। सत्ता में आने के बाद उन गारंटी को पूरा करने का काम करती है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

आप के घोषणा पत्र में प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 24 घंटे फ्री बिजली, एक लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार न मिलने तक पांच हजार रुपए भत्ता, महिलाओं को एक हजार रुपए की सम्मान राशि, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में आरक्षण, मुफ्त तीर्थ यात्रा, भ्रष्टाचार खत्म करना, स्कूल ठीक करना, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर मोहल्ला क्लीनिक खोलने की गारंटी दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

आप मीडिया सह प्रभारी उमा सिसोदिया ने कहा कि आप के घोषणा पत्र का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी। घोषणा पत्र में गारंटी के साथ ही उत्तराखंड के जल, जंगल समेत कई मुद्दों को लेकर आप अपना विजन जनता के सामने रखेगी। इसके अलावा आप उत्तराखंड के सभी जरूरत और नवनिर्माण के सपनों को लेकर जिस उत्तराखंड की कल्पना साकार होगी, उसका पहला डॉक्यूमेंट विजन जनता को समर्पित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top