उत्तराखंड

अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर किया सड़क जाम।

  • अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर किया सड़क जाम

देहरादून। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने रविवार को रैली निकालते हुए घंटाघर पर सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शहर के कई हिस्सों में आवाजाही प्रभावित रही। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

रविवार को बार एसोसिएशन देहरादून के सैकड़ों अधिवक्ता प्रिंस चौक से दो कतारों में रैली के रूप में निकले। रैली गांधी रोड, तहसील परिसर और दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर पहुंची, जहां अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम किया। कुछ देर बाद सभी वकील हरिद्वार रोड स्थित अदालत के सामने धरनास्थल पर वापस लौट आए, जहां विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

बार एसोसिएशन के सचिव राजबीर बिष्ट ने बताया कि संघर्ष समिति पहले ही सरकार के समक्ष अधिवक्ताओं की मांगों का प्रस्ताव रख चुकी है, परंतु अब तक ठोस आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से तय किया गया है कि अब आंदोलन की अवधि बढ़ाई जाएगी, जिसके तहत रविवार को रैली और धरना-प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

अधिवक्ता पंकज ने मांग उठाई कि अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। उधर, विरोध प्रदर्शन के चलते कोर्ट परिसर में बस्ता, टाइपिंग, स्टांप वेंडर और रजिस्ट्रार कार्यालय भी दिनभर बंद रहा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top