उत्तराखंड

गर्भवती महिला को हेली सेवा के माध्यम से भेजा एम्स

  • गर्भवती महिला को हेली सेवा के माध्यम से भेजा एम्स ।

बडकोट। यमुनोत्री सड़क मार्ग बंद होने के कारण सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा खरसाली गांव से एक गर्भवती महिला को हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। बीते 17 दिनों से बंद यमुनोत्री हाईवे के कारण इस क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या भी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने की शिष्टाचार भेंट

यमुनोत्री हाईवे जंगल चट्टी से आगे 17 दिनों से बंद है, जिससे यमुनोत्री धाम सहित खरसाली, बीफ, जानकीचट्टी, फूलचट्टी व बनास सहित इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना 'सेवा पखवाड़ा'

जानकीचट्टी चिकित्सा प्रभारी  ने बताया कि सोमवार को खरसाली गांव गर्भवती महिला रितिका को प्रसव पीड़ा हुई।लेकिन, सड़क मार्ग बंद होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही नही हो रही है। सड़क मार्ग बंद होने के चलते जिला प्रशासन द्वारा हेली सेवा की व्यवस्था की गई और उक्त गर्भवती महिला को खरसाली से हेली सेवा के माध्यम से उन्हें एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top