उत्तराखंड

गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने को सभी विभाग अपनाएं भारतीय मानक : डीएम

  • गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने को सभी विभाग अपनाएं भारतीय मानक : डीएम

शामली
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को भारतीय मानकों (IS Standards) की जानकारी देना और सरकारी कामकाज में गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान (IAS) ने की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह और एसडीएम शामली भी मौजूद रहे।

ISI मार्क वाले उत्पादों को दें प्राथमिकता : सौरभ तिवारी

BIS के निदेशक सौरभ तिवारी ने अधिकारियों से अपील की कि वे विभागीय खरीद में ISI मार्क युक्त उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे जनता तक सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त सामग्री पहुंचे। उन्होंने कहा कि BIS नियमित रूप से विभागों को मानकों की जानकारी और अनुपालन के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

कार्यक्रम में सीएमओ, परियोजना निदेशक, समाज कल्याण अधिकारी, कृषि, उद्यान, पूर्ति, उपभोक्ता फोरम, पशु चिकित्सा, परिवहन, जल संस्थान, सिंचाई, पेयजल निगम, खाद्य सुरक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और वन विभाग सहित अनेक अधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

अधिकारियों को उनके विभागीय कार्यों से संबंधित मानकों की जानकारी दी गई और उन्हें इनका प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि BIS की यह पहल जनपद में गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top