उत्तराखंड

बड़ी खबर : LUCC मामले की CBI जांच के आदेश!

  • हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी 800 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले की जांच

नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने प्रदेश के नागरिकों को 800 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाने और फरार होने के मामले में चिटफंड कम्पनी एल.यू.सी.सी. की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। न्यायालय ने कहा कि जिन निवेशकों का पैसा कम्पनी के माध्यम से डूबा, वे अपनी शिकायत सीधे सीबीआई को दें और रुपये निवेश के प्रमाण भी शिकायत के साथ संलग्न करें।

यह भी पढ़ें 👉  अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच

सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से बताया गया कि पहले न्यायालय ने पूछा था कि क्या सीबीआई इस मामले की जांच कर सकती है। अब जांच की अनुमति मिल चुकी है। राज्य पुलिस की ओर से बताया गया कि कई मामले दर्ज हैं और अन्य की जांच चल रही है। हालांकि 27 पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत अभी तक दर्ज नहीं की गई, जिससे उनका पैसा वापस नहीं मिला।

ऋषिकेश निवासी आशुतोष और अन्य द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने बताया कि एल.यू.सी.सी. ने वर्ष 2021 में देहरादून, ऋषिकेश और पौड़ी में अपने ऑफिस खोले और स्थानीय लोगों को एजेंट नियुक्त किया। एजेंटों के माध्यम से निवेशकों से पैसा लिया गया, जबकि कंपनी ने राज्य में सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत अपना पंजीकरण नहीं कराया। वर्ष 2023-24 में कंपनी अपने ऑफिस बंद कर फरार हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

निवेशकों की शिकायत पर प्रदेश में 14 और अन्य राज्यों में 56 मुकदमे दर्ज हुए। मुख्य आरोपी अब दुबई भाग चुका है। इस बीच निवेशक एजेंटों को परेशान कर रहे हैं और पुलिस भी मामले में उलझी हुई है। जनहित याचिका में यह भी पूछा गया कि अगर राज्य में कोई बाहरी कम्पनी बिना पंजीकरण के कार्य कर रही है, तो सोसाइटी के सदस्य या राज्य सरकार इस मामले में क्यों निष्क्रिय थे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मजबूत होता है आपदा प्रबंधन : सुमन

न्यायालय ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने के निर्देश दिए हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top