हिल न्यूज़

Dhumakot Bus accident : शादी की खुशियां मातम में बदली, 32 लोगों के शव बरामद, 19 घायलों को किया रेस्क्यू, देखें video

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड 

पौड़ी बस हादसे में एक के बाद एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जहां अब मौत का आंकड़ा 32 पार हो गया है, तो वहीं घायलों की संख्या 19 पहुंच गई हैं, जिन्हें कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

देखें वीडियो :-

बता दें कि हरिद्वार के लालढांग से संदीप की बारात पौड़ी के बीरोंखाल के कांडा गांव के लिए जा रही थी, लेकिन तभी सिमड़ी के पास बारातियों से भरी बस करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद वहां चीक पुकार मच गई, वहीं इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे करके पुलिस व एसडीआरएफ को दी।

यह भी पढ़ें 👉  अन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देश

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस व एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें कहीं घंटों के मक्कश्त करने के बाद रेस्क्यू टीम नेे 32 शव बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में हुआ आयोजित।

जबकि पुलिस व एसडीआरएफ ने पहले 9 लोगों को बहार निकला, जिसमें से 7 घायलों को बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, और वहीं 1 गंभीर घायल को कोटद्वार रेफर किया गया है। और जिसमें से 2 व्यक्तियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा शनिवार देर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक परिस्थितियों में लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई में उतकर एक-एक कर स्ट्रैचर के माध्यम से घायलों व मृतकों को निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी

वहीं कल रात्रि से लगातार चल रहे रेस्क्यू कार्य में इंस्पेक्टर बालम सिंह बजेली, एसडीआरएफ के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा NDRF, फायर सर्विस, सिविल पुलिस व अन्य के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू कार्य किया गया। वहीं ए्सडीआरएफ रेस्क्यू टीम रिखणीखाल, द्वारा धुमाकोट में गतिमान रेस्क्यू कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top