उत्तराखंड

मातृ..शिशु मृत्यु दर घटाने में कारगर स्तनपान

  • मातृ..शिशु मृत्यु दर घटाने में कारगर स्तनपान
देहरादून। एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी  डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि माताओं, परिवारों, स्वास्थ्यकर्मियों और समाज के सामूहिक सहयोग से ही स्तनपान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के साथ एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव होगा।
वह आज ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में  विश्व स्तनपान सप्ताह  के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। डॉ. मीनू ने ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान चलाए गए व्यापक जनजागरूकता अभियानों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि, देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि स्तनपान शिशु के लिए प्रकृति का सबसे संपूर्ण और सुरक्षित आहार है, जो उसे बेहतर पोषण, मजबूत प्रतिरक्षा क्षमता और स्वस्थ विकास प्रदान करता है।
सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में प्रसूति वार्ड में नवप्रसूता माताओं के साथ जागरूकता सत्र, ओपीडी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में जनजागरूकता अभियान, कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन, आशा कार्यकर्ताओं और नर्सिंग स्टाफ का प्रशिक्षण सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से स्तनपान के महत्व, इससे जुड़ी सही जानकारी और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बाल रोग एवं नवजात शिशु रोग विभाग द्वारा किया गया। समापन समारोह में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की डीन डॉ. अर्चना ठाकुर, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एन. के. मोहिंद्रू, प्रोफेसर एमेरिटस एवं वरिष्ठ नवजात विशेषज्ञ सर्ज एडमिरल डॉ. गिरीश गुप्ता, बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रूपा डालमिया सिंह तथा बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. (मेजर) गौरव मुखीजा सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top