राजनीति

रुद्रप्रयाग में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का किया शुभारंभ, निकाली रैली, देखें वीडियो.. 

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जगह जगह मिल रहे अपार जन समर्थन को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर रुद्रप्रयाग जिले में हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

देखें वीडियो :- 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण एवं कांग्रेस विधानसभा रुद्रप्रयाग के पूर्व प्रत्याशी रहे जखोली क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग नगरपालिका वार्ड 1 व वार्ड 2 से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि हाईकमान के आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों का आमजनमानस को अवगत कराया जाएगा। साथ ही कांग्रेस की रीति एवं नीतियों को समाज के हर तबके को रुबरु करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा "श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल" (Mahant Indiresh Hospital) : महाराज

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे जखोली क्षेत्र प्रमुख प्रदीप थपलियाल आदि ने संबोधित किया है।

इस अवसर पर कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के जिला प्रभारी वीरेंद्र रावत, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, जिला संगठन महामंत्री विजयपाल जगवाण, पीसीसी सदस्य दीपा देवी आर्य, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा कैंतुरा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संतोष रावत, प्रदेश सचिव लक्ष्मण रावत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील झिकवांण, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग प्रदेश महामंत्री कुंवर लाल आर्य, जिला सचिव दीपक भंडारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उखीमठ, प्रदेश सचिव रीता पुष्पवाण, महामंत्री नरेंद्र रावत, अगस्त्यमुनि ब्लॉक प्रमुख विजया देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय पुंडीर जी, विकासखंड जखोली के कनिष्ठ प्रमुख कवीन्द्र सिन्धवाल जिला कोषाध्यक्ष मनोहर रावत, राजकुमार, गोपी रौथाण, वार्ड नॉ 1 से वंशी लाल, गुड्डू लाल, परसादी लाल, पूर्व सभासद सुशीला देवी विनोद कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top