राजनीति

बड़ी जीत : उपचुनाव में मिली जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, भाजपा को बड़ा झटका…

*डोईवाला : उपचुनाव में मिली जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, भाजपा को झटका…*

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। प्रदेश की बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत पर परवादून जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला चौक पर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनता ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए कांग्रेस पर विश्वास व्यक्त किया है। शनिवार को हुई मतगणना में बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला और मंगलौर सीट से काजी निजामुद्दीन की जीत को जनता की जीत बताते हुए कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा भाजपा की प्रदेश सरकार जनता का विश्वास खो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

भाजपा ने जनता के मुद्दों को हमेशा नजरअंदाज किया है जिसका परिणाम उसको इन उपचुनावों में देखने को मिला है। उनियाल ने कहा इस जीत का श्रेय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को जाता है। माहरा ने कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए ऊर्जा का संचार किया है।

पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा की उपचुनाव में भाजपा ने धन बल के साथ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए पूरी ताकत लगा दी लेकिन जनता ने किसी दबाव में आए बिना कांग्रेस के प्रत्याशियों को बहुमत दिया। भाजपा की असलियत को उजागर करते हुए जनता ने साफ किया है कि वो किसी छलावे में नहीं आने वाली।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

नगर अध्यक्ष करतार नेगी व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा ये उपचुनाव स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम के संकेत देते हैं कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की विजय निश्चित है। कांग्रेस ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज़्ज़ाक, ईश्वर चंद्र पाल, पन्ना लाल गोयल, निवर्तमान सभासद गौरव मल्होत्रा, रश्मि देवराड़ी, जितेंद्र कुमार, उम्मेद बोरा, ताजेन्द्र सिंह, राहुल सैनी, तेजपाल सिंह, देवराज सावन, सावन राठौर, आरिफ अली, बलविंदर सिंह, साकिर हुसैन, नौशाद अली, संजय ठाकुर, शुभम काम्बोज, मौहम्मद कैफ आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top