उत्तराखंड

गल्जवाड़ी में 90 लाख के सामुदायिक भवन का काम ठप

Advertisements
  • गल्जवाड़ी में 90 लाख के सामुदायिक भवन का काम ठप
  • _ अवैध कब्जों पर कार्रवाई न होने से भड़का उक्रांद, दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण में देरी और कथित अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। दल ने दोनों मामलों को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। उक्रांद ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां को दी श्रद्धांजलि

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उक्रांद के महानगर अध्यक्ष प्रवीन रमोला ने बताया कि गल्जवाड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए करीब 90 लाख रुपये की धनराशि लगभग एक वर्ष पहले स्वीकृत हुई थी। इसके बाद विधिवत भूमि पूजन भी किया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर भूमि पूजन हुआ था, उसे बदलकर किसी दूसरे स्थान पर भवन निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर निर्माण स्थल बदलने की जरूरत क्यों पड़ी और इसके पीछे क्या कारण हैं। दल ने प्रशासन से स्वीकृत धनराशि और निर्माण स्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पुतला

वहीं, उक्रांद के महानगर मंत्री अजय सिंह ने गल्जवाड़ी में कथित अवैध कब्जों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के माध्यम से मामले की जांच कराई गई थी। इसके बाद एसडीएम के स्तर से संबंधित कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस जारी किए गए। आरोप है कि संबंधित अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश भी शासन स्तर से जारी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक मौके पर कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक

अजय सिंह ने सवाल उठाया कि जांच और नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी ध्वस्तीकरण के आदेशों का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा है। उक्रांद ने प्रशासन से सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्व निर्धारित स्थल पर पारदर्शिता के साथ शुरू कराने और कथित अवैध कब्जों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

दल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द दोनों मामलों का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top