उत्तराखंड

Dehradun Cloudburst : देहरादून के सहस्रधारा में देर रात बादल फटा, कई होटल व दुकानें क्षतिग्रस्त

  • सहस्रधारा में बादल फटा, कई होटल व दुकानें क्षतिग्रस्त
  • 100 लोग फंसे, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

देहरादून। सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कारलीगाड़ और मुख्य बाजार में अचानक आए मलबे ने कई होटल और दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब साढ़े 11 बजे बादल फटने के बाद कारलीगाड़ बाजार में मलबे का सैलाब आ गया, जिससे दो से तीन बड़े होटल और सात से आठ दुकानें ध्वस्त हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  पूजा-अर्चना के साथ देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि की कामना कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने बताया कि हादसे के वक्त करीब 100 लोग बाजार में फंसे हुए थे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सभी को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक से दो लोगों के लापता होने की सूचना है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति

आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक रात दो बजे SDRF और फायर टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन रास्ते पर भारी मलबा आने से टीमें मौके तक नहीं पहुंच पाईं। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी रास्ता खोलने में जुटी हुई है।

उधर, आईटी पार्क क्षेत्र में भी देर रात मलबा आने से सॉन्ग नदी का जलस्तर बढ़ गया। पुलिस ने आसपास के लोगों को सतर्क करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटना रात साढ़े 12 से एक बजे के बीच की है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी अलर्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है और हालात नियंत्रण में हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top