उत्तराखंड

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट (dhami cabinet) की बैठक आज, कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली का मिल सकता है, बोनस

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज 11 बजे से सचिवालय के विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित की गई है।

इस बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और दीवाली का बोनस मिल सकता है।

वहीं राज्य कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते का प्रस्ताव वित्त विभाग ने कैबिनेट में लाने की तैयारी कर ली है। इसके अलावा दीवाली बोनस का भी प्रस्ताव कैबिनेट में लाए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट

स्वामित्व योजना में महिलाओं को सह स्वामी बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।

लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों के बदले अस्थायी शिक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना का लाभ लड़कियों के साथ लड़कों को भी देने का प्रस्ताव कैबिनेट समक्ष लाने के लिए शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली : डीएम

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नंदागौरा देवी योजना का लाभ देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभागीय सूत्रों के माने तो इन दोनों प्रस्तावों को कैबिनेट में लाए जाने के संकेत दिए हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top