धोनी ने लगाए गढ़वाली गीतों पर ठुमके, परिवार संग मनाई छुट्टियां
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उत्तराखंड की वादियों में परिवार संग छुट्टियां बिताईं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 28 नवंबर को ऋषिकेश के समीप ब्यासी पहुंचे। टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर ब्लॉक के बदरीनाथ राजमार्ग स्थित एक होटल में उन्होंने पांच दिन गुजारे।
सूत्रों के मुताबिक, होटल में आयोजित एक डांस पार्टी के दौरान धोनी ने गढ़वाली गीत “बेड़ू पाको बारोमासा” पर शानदार डांस किया। उनका यह अंदाज देखकर सभी उत्साहित हो गए। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
सोमवार को धोनी अपने परिवार के साथ वापस लौट गए। उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और पारंपरिक संगीत का आनंद लेते हुए धोनी ने अपनी छुट्टियां यादगार बना लीं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें