उत्तराखंड

टीएचडीसी-आईएचटी से जुड़े लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

  • टीएचडीसी-आईएचटी से जुड़े लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में टीएचडीसी हाइड्रोपावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचटी), भागीरथीपुरम्, नई टिहरी से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात

बैठक के दौरान निदेशक टीएचडीसी-आईएचटी भागीरथीपुरम्, नई टिहरी द्वारा संस्थान की भूमि के सीमांकन कराए जाने का अनुरोध किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने महाप्रबन्धक, टीएचडीसी इं०लि० भागीरथीपुरम् एवं उप महाप्रबन्धक (पुनर्वास), टीएचडीसी नई टिहरी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक सप्ताह के भीतर भूमि का सीमांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा संस्थान की भूमि पर अनाधिकृत निर्माण कार्य किया गया है। इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा : महाराज

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बिन्दुओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समयावधि में आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में महाप्रबन्धक टीएचडीसी विजय सहगल, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार, निदेशक टीएचडीसी- आईएचटी प्रो० एस०के० प्रधान, उप महाप्रबन्धक (पुनर्वास) टीएचडीसी राकेश थपलियाल, तहसीलदार टिहरी धीरज राणा, वरिष्ठ प्रबन्धक (पुनर्वास) टीएचडीसी शक्ति प्रसाद चमोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी : डाॅ. धन सिंह रावत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top