उत्तराखंड

सावधान : साइबर ठगों ने बनाई दून DM की फर्जी आईडी। डीएम ने लोगों से की ये अपील…

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आज कल सोशल मीडिया पर लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाने वाले शातिर ठग अब किसी की भी फर्जी आईडी बनाने में माहिर हो गए हैं।

वहीं इस बार शातिर ठगों ने देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार की फर्जी आईडी बनाकर अब लोगों को मैसेज कर रहे हैं।

इस मामले में जिलाधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई उनकी फर्जी आईडी से चैट करता है तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि किसी व्यक्ति के द्वारा डीएम देहरादून के डीएम डॉ. आर राजेश कुमार की फोटो को लगा कर एक फर्जी आईडी संचालित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी विकासनगर एवं तहसीलदार द्वारा जिलाधिकारी को दी गयी है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की है कि कोई व्यक्ति जिलाधिकारी देहरादून के नाम से फेक आईडी से चैट करता है, तो तत्काल थाने अथवा साइबर सेल के नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

पिछले कुछ समय से देखा रहा जा रहा है कि साइबर अपराधी बहुत ही शातिराना अंदाज से बड़े लोगों की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। लेकिन इस बार तो ठगों ने जिलाधिकारी देहरादून की फर्जी आईडी बना डाली है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top