उत्तराखंड

“ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया हैरान, भारत के लिए नए संकल्प का आह्वान : डॉ. राखी”

ये गर्व और नये संकल्पों का वक्त है: डॉ राखी

देहरादून। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश की सैन्य, कूटनीतिक और राजनीतिक क्षमताओं को देखकर दुनिया आश्चर्यचकित है। यह हमारे लिए गर्व करने और देश के लिए नये संकल्प लेने का वक्त है।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद डॉ राखी घनशाला स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने युवाओं से नव निर्माण में पूरी क्षमता से जुटने का आह्वान किया और शिक्षकों से छात्र छात्राओं को नवीनतम तकनीकों से जोड़ने के साथ ही सदाचार, सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित में समर्पित होने की भावना विकसित करने का संकल्प लेने को कहा। डॉ राखी ने कहा कि हमें मिलकर ऐसे भारत का निर्माण करना है जिसमें प्रेम, सद्भाव, शिक्षा, स्वास्थ्य और उन्नति के समान अवसर हों।

यह भी पढ़ें 👉  अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच

इस अवसर पर कुलपति डॉ अमित आर. भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अदम्य साहस,  त्याग और बलिदान से हमें आज़ादी का अनमोल उपहार दिया है। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आजाद देश को ज्ञान,  नवाचार और प्रौद्योगिकी की शक्ति से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा के छात्र- छात्राएं केवल अकादमिक उत्कृष्टता में ही नहीं,  बल्कि नए विचारों और रचनात्मक समाधानों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी-मॉल का होगा कायाकल्प : बंशीधर तिवारी

डॉ राखी घनशाला ने बेहतरीन प्रदर्शन के एनसीसी और एनएसएस के कैडिटों को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही देशभक्ति के गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए अनुकृति गुंसाई, कृतिका कौंडिल्य, निकीता गुंसाई और ब्रह्मास ग्रुप के सदस्यों को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ हिमानी बिंजोला ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षारंभ 2026 : क्वांटम यूनिवर्सिटी में बिखरा नवागंतुक छात्रों का हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top