उत्तराखंड

11-12 दिसंबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर

  • 11-12 दिसंबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर

देहरादून। हर्षल फाउंडेशन की ओर से 11 और 12 दिसंबर 2025 को दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायता उपकरण वितरण शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर अग्रवाल धर्मशाला में दो दिवसीय आयोजन के रूप में संचालित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर मौके पर नाप लेकर तैयार किए जाएंगे, साथ ही व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, चश्मे, सुनने की मशीन आदि निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कमर बेल्ट, नी-बेसेस, गले का कॉलर, व्हीलचेयर, वॉकर, सिलिकॉन फोम कुशन समेत अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

शिविर में कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ-साथ पेंशन, ऋण एवं रोजगार जैसे सरकारी योजनाओं की जानकारी और ऑन-दि-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी होगी। बाहरी जिलों से आने वाले लाभार्थियों और उनके सहयोगी के लिए निःशुल्क भोजन व आवास का भी प्रबंध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

प्रेस वार्ता के दौरान रमा गोयल, विजय कैंथुरा, कल्पना अग्रवाल, दीपा प्रसाद, डॉ. नगमा अफरान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top