उत्तराखंड

बड़ी खबर : पौड़ी से केंद्र तक तीन तिगाड़ों ने काम बिगाड़ा : हरक सिंह रावत

Advertisements

पौड़ी: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पौड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर के पक्ष में जनता से वोट मांगे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा पौड़ी से लेकर केंद्र तक भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है। आज भाजपा की तानाशाही से लोग त्रस्त हो चुके हैं। इसलिए जनता ने इस बार सत्ता परिवर्तन का मन बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तीन तिगाड़े, काम बिगाड़े के नारे लगाकर जनता से इस बार सत्ता परिर्वतन की मांग की। हरक रावत ने कहा पौड़ी से लेकर केंद्र सरकार तक तो ट्रिपल इंजन की सरकार है, जिसमें केंद्र और राज्य के साथ ही साथ नगर पालिका में भी भाजपा सरकार ही काबिज है। इस ट्रिपल इंजन की सरकार ने लोगों के काम बिगाड़ डाले।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

हरक ने कहा जनता पर भाजपा की तानाशाही हावी होती जा रही है। उन्होंने तीन तिगाड़े, काम बिगाड़े के नारे लगाकर इस बार सत्ता परिर्वतन की मांग जनता से की। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश और कर्नाटक में भाजपा ने सरकार खरीद फरोख्त करके बनाई। इसलिए वहां पर जनता त्रस्त है। अगर जनता ने सही निर्णय नहीं लिया तो ऐसा हाल उत्तराखंड में भी दोहराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

उन्होंने कहा इसलिए वे सत्ता परिवर्तन की मांग जनता से कर रहे हैं। इस बार प्रदेश में मोदी फैक्टर नहीं चलने वाला है। जनता भाजपा की नाकामियों को जान चुकी है। 14 फरवरी को जनता अपना मत कांग्रेस को देकर, भाजपा को एक सिरे से खारिज करेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top