उत्तराखंड

जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौचर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

  • जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौचर के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

चमोली। गोपेश्वर में आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौचर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी गोपेश्वर के सभागार में किया गया।
जनपद स्तरीय इस प्रतियोगिता में गौचर की अवंतिका, वैष्णवी राणा , अंशिका, भाव्या, हार्दिक, लारियन नेगी ने गोल्ड मेडल तथा आरव साह , कृतिका , गौरवी बिष्ट ने सिल्वर मेडल और वेदिका ,अक्षत ,धैर्य ,आयु तथा आयांश को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

गौचर शाखा के कोच राहुल बिष्ट के अथक प्रयास के साथ बच्चों की इस कामयाबी पर गौचर क्षेत्र में खुशी की लहर है। कोच राहुल बिष्ट ने बताया कि ये बच्चे जल्द ही राज्यस्तरीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

इस मौके पर चमोली ताइक्वांडो क्लब के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी शुभम साह और मैनेजर शाहबाज अहमद ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया उत्साह वर्धन किया ।

कोच राहुल बिष्ट ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष संदीप नेगी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिता की तैयारी हेतु नगर पालिका का हाॅल उपलब्ध कराकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया। जिसके लिए बच्चों सहित उनके अभिभावकों ने पालिकाध्यक्ष नेगी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में राजकिशोर साह तथा लक्ष्मी नेगी का भी बहुत सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top