उत्तराखंड

रोजगार के नए अवसर खोलेगी महक क्रांति नीति : गणेश जोशी

  • रोजगार के नए अवसर खोलेगी महक क्रांति नीति : गणेश जोशी

देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में सुगंधित खेती को बढ़ावा देने के लिए तैयार की जा रही महक क्रांति नीति किसानों के लिए गेमचेंजर साबित होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 से 2047 तक के लिए इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

पहले चरण में 22,750 हेक्टेयर क्षेत्र में औषधीय व सुगंधित पौधों की खेती कराई जाएगी। इससे करीब 1,050 करोड़ रुपये का टर्नओवर और 91 हजार से अधिक रोजगार के अवसर बनने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीन जटिल लैप्रोस्कोपिक कैंसर सर्जरी सफल

योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में विशेष वैली विकसित होंगी। इनमें चमोली व अल्मोड़ा में डैमस्क रोज वैली (2000 हेक्टेयर), चम्पावत व नैनीताल में सिनॉमन वैली (5200 हेक्टेयर), पिथौरागढ़ में तिमूर वैली (5150 हेक्टेयर), हरिद्वार व पौड़ी में लेमनग्रास वैली (2400 हेक्टेयर) और ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में मिंट वैली (8000 हेक्टेयर) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध भवन सील

कृषि मंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का ड्राफ्ट जल्द ही मंत्रिमंडल की बैठक में पेश किया जाएगा।

बैठक में सगंध पौध केंद्र के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top