उत्तराखंड

बिजली के बढ़े दामों से उपभोक्ताओं की जान लेने पर उतारू सरकार : मोर्चा

  • बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर सरकार उपभोक्ताओं की जान लेने पर उतारू- मोर्चा 
  • एएसडी,फिक्स्ड चार्जेस व अन्य चार्जेस के जरिए जनता को बनाया जा रहा कंगाल
  • लाइन लॉस की नाकामी जनता पर पड़ रही भारी
  • कहीं धर्म/ मजहब के नाम पर दिए गए वोटों की कीमत तो नहीं चुका रही जनता

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लगातार बिजली के दामों में हो रही बेहताशा बढ़ोतरी रोक पाने में नाकाम सरकार बिजली महंगी कर जनता की जान लेने पर उतारू है यानी जनता को को लूटने का काम कर रही है, जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

नेगी ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश में सरकार द्वारा कुछ माह पूर्व 100 यूनिट तक ₹3.65, 101 से 200 यूनिट तक ₹5.25, 201 यूनिट से 400 तक ₹7.15 एवं 401 यूनिट से ऊपर ₹7.80 निर्धारित किया है तथा इसी प्रकार ए एस डी, टी सी एस, एरियर ,फिक्स्ड चार्जेस नामक जजिया कर भी जनता पर थोपा गया है।

प्रदेश का आमजन आज दाने-दाने को मोहताज है, कारोबार चौपट हो चुके हैं तथा छोटी- मोटी नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले आज अपना दुख किसके सामने रखें ! नेगी ने कहा कि प्रतिवर्ष लगभग 15 फ़ीसदी लाइन लॉस में बिजली जाया हो रही है, जिसकी कीमत लगभग 1000-1500 करोड है , इस लॉस को कम करने में सरकार बिल्कुल नाकाम हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

नेगी ने कहा कि तीन -चार वर्ष से सरकार द्वारा लगातार बिजली के दामो फिर से बढ़ोतरी की गई है, सरकार द्वारा प्रतिमाह यूनिट स्लैब/प्रति किलोवाट फिक्स्ड चार्जेस जैसे लूट के स्तंभ तैयार किए गए हैं। नेगी ने कहा कि सरकार की नाकामी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। सरकार क्यों लाइन लॉस नहीं रोक पा रही है।

राज भवन जैसी संस्था को बुके लेने और देने से फुर्सत नहीं है! नेगी ने कहा कि कुछ माह पूर्व 100 यूनिट तक रुपए 3.40 प्रति यूनिट, 200 यूनिट तक 4.90 एवं 200 से 400 यूनिट तक 6.70 तथा इसके ऊपर 7.35 प्रति यूनिट निर्धारित की गई है तथा इसी प्रकार फिक्स्ड चार्जेस 75 रुपए, 85 ₹एवं 100 रुपए प्रति किलोवाट/प्रतिमाह निर्धारित किए गए थे। ऐसा प्रतीत होता है कि जनता द्वारा धर्म/ मजहब के नाम पर दिए गए वोटों की कीमत आज जनता चुका रही है ! पत्रकार वार्ता में विजयराम शर्मा पत्रकार वार्ता में- विजयराम शर्मा व प्रमोद शर्मा मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top