उत्तराखंड

विकास दिवस पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

  • विकास दिवस पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

डोईवाला। विकास दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भानियावाला में नेत्र जांच शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 70 से अधिक लोगों ने जांच कराई है। शिविर का शुभारंभ डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने किया। उन्होंने कहा का मेरा युवा भारत देहरादून युवाओं के लिए लगातार कार्य करता है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ‘स्पार्क 26’ फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन

स्वास्थ्य जांच में ग्रामीणों ने अपनी जांच करवाई है यह एक अच्छा कदम है गांव गांव जाकर स्वास्थ्य जांच की जा रही है गांव के लोग अस्पताल जाने से डरते है और बीमारियां बढ़ती जाती है। मेरा युवा भारत स्वयंसेवक आसिफ हसन ने बताया कि मेरा युवा भारत युवाओं के लिए खेल कूद, नशे से दूर रहने आदि कार्यक्रम चलता है।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी

युवाओं की प्रतिभा को निखारने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपनी बात रखने को क्विज ऑनलाइन प्रतियोगिता भी चलाई जा रही है जिसमें 12 जनवरी को युवा प्रधानमंत्री के समक्ष उपस्थित होंगे। शिविर के बाद जिन ग्रामीणों के आंखों में दिक्कत थी उनको हंस फाउंडेशन अस्पताल बहादराबाद हरिद्वार ले जाया गया जहां उनके निःशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रामकुमार वालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मना

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, अधिवक्ता लक्ष्मी बहुगुणा, अधिवक्ता अभिनव शर्मा, शिवम कक्कड़, शहदाब हसन, आसिफ हसन, सहबान शाह, मेहरबान शाह, इमरान अल्वी आदि मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top