स्वास्थ्य

Breaking : स्वास्थ्य मंत्री ने किया महाराष्ट्र के सहकारी बैंक व अस्पताल का भ्रमण, डा. रावत ने परखी कैथ लैब व आईसीयू सुविधाएं

health-minister-made-maharashtras-co-operative-bank-and-hospital

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान आज सोलापुर में सहकारिता एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर उनकी बारीकियों को जाना। सोलापुर में उन्होंने 105 वर्ष पुराने जिला सहकारी बैंक का दौरा कर वहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर सहकारिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की, इसके अलावा उन्होंने सोलापुर स्थित अश्विनी कोऑपरेटिव हॉस्पिटल का भी भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सहकारिता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में महराष्ट्र में किये गये अच्छे कार्यों को उत्तराखंड में भी लागू किया जायेगा इसके अध्ययन के लिये शीघ्र ही स्वास्थ्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों का एक दल महाराष्ट्र भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र राज्य के दौरे पर गये कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उन्होंने सोलापुर स्थित 105 वर्ष पुराने जिला सहकारी बैंक का दौरा कर बैंक की कार्यप्रणाली को बारीकी से जाना तथा वहां के अधिकारियों एवं स्टॉफ से बैंक के क्रियाकलापों एवं उससे जुडे़ ग्रहाकों के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की।

इस दौरान उन्होंने बैंक के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर सहकारी बैंक के संचालन एवं ग्राहकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डॉ. रावत ने बैंक के अधिकारियों को बताया कि उत्तराखंड में भी सहकारी बैंक बेहतरी की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

प्रदेश के बैंकों में एनपीए कम करने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया जिससे सहकारी बैंकों का एनपीए काफी कम रह गया है। इसी प्रकार सहकारी समितियों को शतप्रतिशत कम्प्यूटरीकरण कर दिया गया है, जोकि सहकारिता के क्षेत्र में एक मिशाल है।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने महाराष्ट्र सहकारी बैंक के शीर्ष अधिकारियों को पैक्स समितियों के क्रियाकलापों के अध्ययन को उत्तराखंड आने को आमंत्रित किया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने सोलापुर स्थित अश्विनी कोऑपरेटिव हॉस्पिटल का भ्रमण कर वहां की चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कैथ लैब, आईसीयू व अन्य सुविधाओं का अवलोकन करने के साथ ही अस्पताल के संचालन की कार्यप्रणाली को भी जाना। साथ ही उन्होंने वहां पर इलाज करा रहे मरीजों से बातचीत कर अस्तपाल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की।

डा. रावत ने बताया कि शीघ्र ही उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग एवं सहकारी विभाग के अधिकारियों का एक दल सोलापुर के कोऑपरेटिव हॉस्पिटल के अध्ययन को भेजा जायेगा ताकि भविष्य मे महाराष्ट्र की बेहरत स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तराखंड में भी लागू किया जायेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top