उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, आठ जिलों में कल स्कूल बंद।

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • इन 8 जिलों में रहेगा कल स्कूलों में छुट्टी।

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। कई इलाकों में बादल फटने, भूस्खलन और अतिवृष्टि की घटनाओं के बीच मौसम विभाग ने 1 सितम्बर को कहीं जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा तथा कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने भीमताल में किया नए एकेडमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आठों जिलों में सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी/निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध भवन सील

जिलाधिकारियों ने आदेश जारी करते हुए साफ कहा है कि आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक जिम्मेदार होंगे और उनकी लापरवाही से यदि कोई घटना होती है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीन जटिल लैप्रोस्कोपिक कैंसर सर्जरी सफल

बारिश का सिलसिला जारी रहने से कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन से सड़कें बंद हैं तो तराई और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन रही है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top