उत्तराखंड

हावड़ा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, मां-बेटी दोनों सुरक्षित

हावड़ा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, मां-बेटी दोनों सुरक्षित

ऋषिकेश, हावड़ा एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने मंगलवार को ट्रेन में ही बच्ची को जन्म दिया। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश की ओर लौट रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। ट्रेन के स्टेशन छोड़ने के बाद महिला ने कोच में ही बच्ची को जन्म दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने पर एफडीपी

महिला अपने माता-पिता और परिजनों के साथ आज़मगढ़, पूर्वांचल से ऋषिकेश लौट रही थी। परिजनों के अनुसार, यह परिवार हरिद्वार रोड के सर्वहारा नगर का निवासी है और किसी कार्य के लिए अपने गांव गया था।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई : हेमंत द्विवेदी

प्रसव के दौरान महिला की मां की सूझबूझ और सहयात्रियों की त्वरित मदद से प्रसव सफल रहा। सहयात्रियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, जिसके बाद मां और नवजात को ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में दोनों की हालत स्थिर और स्वस्थ बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एआई और कानून का समन्वय भविष्य की आवश्यकता
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top