उत्तराखंड

आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सहेजना जरूरी : प्रो. बी.के.एस. संजय

Advertisements
  • ग्राफिक एरा में लोक एवं जनजातीय कला प्रदर्शनी
  • आधुनिकता के साथ विरासत को सहेजना जरूरी

देहरादून। एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष एवं पद्मश्री प्रो. बी.के.एस. संजय ने कहा कि आधुनिकता का अर्थ अपनी परंपराओं को भूल जाना नहीं है। आज तकनीक और डिजिटल दुनिया तेजी से हमारे जीवन का हिस्सा बन रही है, ऐसे में अपनी सांस्कृतिक जड़ों और विरासत को संरक्षित रखना पहले से कहीं अधिक जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

वह आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर आधारित लोक-जनजातीय कला प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कला केवल चित्रों और कलाकृतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी जड़ों, परंपराओं, संस्कृति और राष्ट्रीय पहचान से जुड़ने का माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

चमनलाल महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि मनुष्य के भीतर चल रहे द्वंद्व, तनाव और भावनाओं को अभिव्यक्ति देने का सशक्त माध्यम है। कला और साहित्य मनुष्य को संवेदनशील बनाते हैं और उसके भीतर संतुलन पैदा करते हैं।

इस चार दिवसीय लोक एवं जनजातीय कला प्रदर्शनी में कला के विभिन्न आयामों और पारंपरिक शैलियों को समझने के लिए कला कार्यशाला, कला प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ विजुअल आर्ट्स और प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डीन ऑफ एकेडमिक्स डॉ प्रमोद नायर, विजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ आनन्द कर्माकर, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top