उत्तराखंड

जन अधिकार पार्टी ने किया एमडीडीए कार्यालय घेराव कर उग्र प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

  • जन अधिकार पार्टी ने किया एमडीडीए कार्यालय घेराव कर उग्र प्रदर्शन

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में नाले-खालों को छिपाकर अवैध तरीके से मानचित्र पास करने के आरोपों को लेकर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने शनिवार को एमडीडीए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता एचसीएस राणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाज़ी की।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

रविवार को जन‌ अधिकारी पार्टी (जनशक्ति) की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। हेमा भंडारी ने आरोप लगाया कि पौंधा स्थित देवभूमि कॉलेज परिसर और राजपुर ढाक पट्टी (खसरा 83) में नाला मौजूद होने के बावजूद रिपोर्ट छिपाकर आवासीय एवं ग्रुप हाउसिंग के नक्शे पास किए गए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान और गूगल मैप में नाला दर्ज है, पर बिना एनओसी और निरीक्षण फाइलें स्वीकृत की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

पार्टी ने मुख्य अभियंता राणा को पद से हटाने, एफआईआर दर्ज करने और जेल भेजने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जलधाराओं से छेड़छाड़ पर्यावरण और आपदा सुरक्षा के लिए खतरा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा और नाले छिपाकर पास किए गए नक्शों को निरस्त कर निर्माण रोकने की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

इस दौरान उन्होंने मुख्य अभियंता एचसीएस राणा के खिलाफ एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को ज्ञापन सौंप कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में सैयाद अली, अमज़द इलाही, नभ बंसल, सोनू उस्मान, निखिल राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top