हिल न्यूज़

गणेश जोशी बोले : 11 रूद्रावतार में भगवान हनुमान है मेरी शक्ति का स्रोत

11वें रूद्रावतार भगवान हनुमान हैं मेरी शक्ति का स्रोत : गणेश जोशी

 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

11वें रुद्रावतार, भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और उनके अनुज देवीदत्त जोशी द्वारा अपने आवास पर सुंदरकांड का पाठ भगवान हनुमन जी को भोग एवं सार्वजनिक भण्डारे का आयोजन नेशविला रोड स्थित अपने निजी आवास पर किया गया। प्रातः 11ः00 बजे से सुंदरकांड तथा 1ः30बजे भोग एवं तदोपरान्त भण्डारे का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफा : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ़्री यात्रा

 

 

इस अवसर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मेरा छोटा भाई भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव को प्रत्येक वर्ष धूम-धाम से मनाता आया है। विगत वर्षों में कोरोना महामारी के कारण सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जा सका था। हालांकि भगवान के आशिर्वाद से कोरोना काल में सार्वजनिक किचन के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आह्वान: मोदी के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ संत समाज : शिवराज सिंह चौहान

 

 

उन्होंने कहा कि आज भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के आयोजन में अनुज देवीदत्त तथा परिवार के सदस्यों संग प्रभु का आशिर्वाद प्राप्त किया। मुझे अक्सर लोग पूछते हैं कि मेरा विधानसभा क्षेत्र इतना बड़ा है, कैसे मैं हर जगह जा पाता हूं? और अब कैबिनेट सदस्य होने के नाते पूरे राज्य में विभागीय गतिविधियों का संचालन कैसे कर पाता हूं? उन्हें मैं कहता हूं कि जैसे प्रभु राम जी के सेवक भगवान हनुमान हैं। उन्हीं की प्रेरणा और शक्ति से मैं अपने राज्य की जनता को राम मान कर उनका हनुमान बन जाता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफा : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ़्री यात्रा

 

 

इस अवसर पर माता मोहिनी जोशी, गणेश जोशी, निर्मला जोशी, देविदत्त जोशी, कंचन जोशी, मयंक जोशी, पंखुड़ी जोशी, नेहा जोशी, तुषार, दिव्यांश जोशी एवं परिवार उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top