चंपावत/इंफो उत्तराखंड
चंपावत जिले के टनकपुर पूर्णागिरि से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां मां पूर्णागिरी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें से दो राहगीरों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार टनकपुर में मां पूर्णागिरि के दर्शन करने के लिए जा रहे राहगीरों को वहान ने टक्कर मार दी। जिसमें से दो राहगीरों की मौत हो गई। जबकि कार के अंदर सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान एक युवक कृष्ण कुमार और दूसरा विक्रम सिंह के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे।
वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी बताए जा रहे हैं। जोकि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि माता के दर्शन करने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। और कुछ लोग का अस्पताल में उपचार चल रहा है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें