उत्तराखंड

अच्छी खबर : महाराज ने हॉस्पिटल (Hospital) सहित अपने क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, कई योजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास 

  • महाराज ने हास्पिटल सहित अपने क्षेत्र को दी 100 करोड़ 70 लाख की योजनायें

पौड़ी गढ़वाल/इंफो उत्तराखंड 

एकेश्वर (पौडी)। प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत संतूधार मे 100 करोड़ की लागत से बनने वाले हास्पिटल के साथ साथ 60 लाख की लागत के कुल 6 पंचायत भवनों सहित कुल 100 करोड़ 70 लाख की योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किये।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण

प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के पहले दिन बुधवार को एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत संतूधार में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बैड के शिवहरी उत्तराखण्ड फाउन्डेशन हास्पिटल का शिलान्यास करने के साथ-साथ राजीव नवोदय विद्यालय परिसर में कुल 60 लाख की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत कोटा, बल्यूली, ग्वाण तल्ला, जैंतोली मल्ली, भैड़गांव, पवौली सहित 10-10 लाख की लागत के 6 ग्राम पंचायत भवनों का शिलान्यास किया। इसके अलावा महाराज ने राजीव नवोदय विद्यालय छात्रावास भवन मुख्य परिसर में 10 लाख की विधायक निधि से कराये गये मरम्मत कार्यों का भी लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज दिल्ली में 'पद्यभूषण' से होंगे सम्मानित

इस मौके पर भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, शिव फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ० शिव हरि, मण्डल एकेश्वर अध्यक्ष गणेश रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य पुष्कर जोशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा सजवाण, बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम पाल, पोखड़ा मंडल अध्यक्ष प्रभुशरण बुड़ाकोटी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र डंडरियाल, जिला मंत्री महिपाल नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख मुकेश कंण्डारी, पाबौ, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी, उपजिलाधिकारी संदीप, राजीव नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वन्दना, भारद्वाज सहित समस्त प्रधान, बीडीसी सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 3691 छात्रों को मिलीं उपाधियां
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top