उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में शहीद के पिता ने फहराया तिरंगा 

  • ग्राफिक एरा में शहीद के पिता ने फहराया तिरंगा 
  • लेफ्टि. बीरेश्वर के सम्मान में स्कॉलरशिप शुरू होगी 
देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शहीद लेफ्टिनेंट के पिता ने तिरंगा फहराया।  ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने यूनिवर्सिटी की पुरानी रिवायतों को बदलते हुए शहीद के पिता को ध्वज फहराने का सम्मान दिया ।
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह को संबोधित करते हुए डा. घनशाला ने कहा कि देश की समृद्धि के लिए किसानों को खुशहाल बनाना जरूरी है । कृषि को शोध से जोड़ना और किसानों की उपज को सही बाजार और मूल्य तक पहुंचाने के लिए साइंस और मैनेजमेंट के छात्राओं को आगे आना होगा।
डा. घनशाला ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीए इंग्लिश (ऑनर्स) के पूर्व छात्र  शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अदम्य शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को भी नमन किया।  उन्होंने कहा कि देश शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी है।
शहीद लेफ्टिनेंट के पिता प्रमोद नाथ गोस्वामी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि असंख्य वीरों की कुर्बानियों से मिली आजादी हमारी सबसे बड़ी विरासत है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा-बड़ा न समझें, हर जिम्मेदारी को पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा से निभाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।
इस अवसर पर चेयरमैन डा. कमल घनशाला और वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला ने शहीद लेफ्टिनेंट के पिता प्रमोद नाथ गोस्वामी और उनकी माता सरस्वती गोस्वामी को सम्मानित करते हुए 15 लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की।
लेफ्टिनेंट बीरेश्वर की शहादत को सेवा की नई दिशा देते हुए उनके पिता ने कहा कि इस सम्मान राशि का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा। डा. घनशाला ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर छात्रवृत्ति शुरू करने की घोषणा की।
समारोह में प्रो चांसलर और कुलपति समेत अन्य पदाधिकारी , शिक्षक शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top