उत्तराखंड

अलर्ट : उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में बीते दिनों से तपती गर्मी से लोगों को आज थोड़ी राहत मिलने वाली है, वहीं मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के अधिकांश जिलों के अनेक स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही अत्यंत भारी गर्जन होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

उत्तराखंड मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

बता दें कि बीते रोज मौसम विभाग ने बारिश के मद्देनजर येलो और रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

20 जुलाई का मौसम 

वहीं 20 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

21 जुलाई का मौसम 

उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

22 जुलाई का मौसम 

राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top