उत्तराखंड

आधुनिक कृषि यंत्रों ने बदली किसान बेनी सिंह की तकदीर

  • आधुनिक कृषि यंत्रों ने बदली किसान बेनी सिंह की तकदीर
  • रीपर कम बाइन्डर बना अतिरिक्त आय और समय बचत का मजबूत माध्यम
  • अब 6-7 दिन का काम मात्र एक दिन में, लागत घटी और मुनाफा बढ़ा
  • अपनी खेती के साथ अन्य किसानों को भी मिला लाभ

देहरादून। सहसपुर विकासखंड के ग्राम कैचीवाला निवासी प्रगतिशील कृषक बेनी सिंह आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरे हैं। लगभग चालीस बीघा कृषि भूमि पर खेती करने वाले बेनी सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल अपनी खेती को आधुनिक बनाया, बल्कि अतिरिक्त आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

कृषि विभाग द्वारा संचालित “सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन ( SMAM) योजना के अंतर्गत बेनी सिंह को रीपर कम बाइन्डर मशीन पर 2.57 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत उन्हें डीबीडब्ल्यू-187 एवं डीबीडब्ल्यू-327 किस्म का 2 कुंतल उन्नत गेहूँ बीज उपलब्ध कराया गया।

कृषक बेनी सिंह ने विभागीय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उन्नत बीजों की वैज्ञानिक विधि से बुवाई की, जिसके परिणामस्वरूप गेहूँ की फसल का उत्पादन अत्यंत संतोषजनक रहा। फसल पकने के बाद रीपर कम बाइन्डर मशीन के माध्यम से कटाई कराई गई, जिससे खेती का कार्य पहले की अपेक्षा अधिक सरल, तेज और किफायती हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी

उन्होंने बताया कि पहले फसल कटाई के लिए लगभग 1300 रुपये प्रति बीघा खर्च करना पड़ता था तथा पूरी कटाई में 6 से 7 दिन का समय लगता था, जबकि अब मशीन की सहायता से यही कार्य मात्र एक दिन में पूरा हो जाता है। स्वयं के कृषि यंत्र एवं नलकूप सुविधा होने से खेती की लागत में कमी आई है तथा उत्पादन और समय दोनों की बचत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

रीपर कम बाइन्डर मशीन का उपयोग केवल अपनी खेती तक सीमित न रखते हुए बेनी सिंह ने अन्य किसानों की लगभग 120 बीघा फसल की कटाई भी की। इससे उन्हें 900 रुपये प्रति बीघा की दर से कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई।

आज कृषक बेनी सिंह आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं और क्षेत्र के अन्य किसानों को भी यंत्रीकृत खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top