उत्तराखंड

गुड न्यूज : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, मोदी सरकार ने की 10 लाख भर्तियां देने की घोषणा

Advertisements

नई दिल्ली/इंफो उत्तराखंड

प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जहां प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार अगले डेढ़ साल में विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में 10 लाख लोगों की भर्तियां करेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार सुबह एक ट्वीट कर ये बात कही गई। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों को मिशन मोड में भर्तियां शुरू करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती करे।’

इससे पहले अप्रैल में पीएम मोदी ने शीर्ष सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के लिए कहा था ताकि नए लोगों के लिए अवसर पैदा हों।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की वित्तीय स्वीकृति।

इसी साल फरवरी में राज्यसभा में पेश किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1 मार्च, 2020 तक केंद्र सरकार के विभागों में 87 लाख पद खाली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  DBUU के सहायक प्राध्यापक भूपेन्द्र कुमार टम्टा को मिली पीएचडी की उपाधि

गौरतलब है कि सरकार की ओर से मिशन मोड में भर्तियां करने का फैसला उस समय आया है जब रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमले बोलता रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेता इस मुद्दे को बार-बार उठाते रहे हैं। खासकर, हर साल दो करोड़ नौकरियों के वादे पर विपक्ष लगातार सरकार पर तंज कसता रहता है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top