उत्तराखंड

देवभूमि यूनिवर्सिटी और यूसर्क के बीच MOU पर हस्ताक्षर, रीसर्च की गुणवत्ता पर दिया गया ज़ोर

रीसर्च की गुणवत्ता पर ध्यान दें शोधार्थी – डॉ रावत

विकास का आधार है गुणवत्तापूर्ण शोध – डॉ रावत

– देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में साइंटिफिक राइटिंग कार्यशाला का समापन
– विश्वविद्यालय और यूसर्क के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में रीसर्च की गुणवत्ता और शोधपत्रों की व्यवस्थित लेखनी पर ध्यान केन्द्रित करती कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हो गया, जिसमें यूसर्क की निदेशक डॉ अनीता रावत ने शोधपत्रों की गुणवत्ता पर ज़ोर देते हुए बेहतरीन शोधपत्र लेखन की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूसर्क और देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू पर भी हस्ताक्षर हुए।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के रीसर्च एंड इन्क्यूबेशन सेल और उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर (यूसर्क) के सहयोग से ‘आर्ट ऑफ़ साइंटिफिक राइटिंग’ पर आधारित दो दिवसीय कार्यशला का समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि यूसर्क की निदेशक प्रोफ़ेसर डॉ अनीता रावत ने गुणवत्तापूर्ण शोध पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि शोध महज़ खानापूर्ति नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में विकास का आधार है।

इसलिए शोधार्थियों को शोध की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस दिशा में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की पहल सराहनीय है। साथ ही, डॉ रावत ने यूसर्क और विश्वविद्यालय के बीच हुए एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि संसाधनों का बेहतर उपयोग ही इस एमओयू का आधार है ताकि शोध की दिशा में बेहतरीन कार्य हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

प्लॉस वन के एडिटोरियल बोर्ड मेंबर डॉ महेश नारायण ने प्लेगरिज़्म का पता लगाने संबंधी जानकारियों से अवगत कराया साथ ही चैट जीपीटी के माध्यम से हो रहे शोध लेखन का पता लगाने वाली प्रणाली की जानकारी दी। एनवायर्नमेंटल केमिस्ट्री लेटर्स के एडिटर इन चीफ डॉ एरिक लिखहाउस ने बेहतरीन पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित करने संबंधी जानकारियां प्रदान कीं।

सीनियर बिज़नेस सोल्युशन कंसलटेंट सुभाश्री ए नाग ने प्रायोगिक तौर पर ग्राफिक डिज़ाइन निर्माण विधि पर प्रकाश डाला। इसके अलावा अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के आउटरीच मैनेजर डॉ कृष्ण राघव चतुर्वेदी ने भी अपने विचार रखे। आखिर में विश्वविद्यालय कीं कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ प्रीति कोठियाल ने कार्यशाला के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त की और यूसर्क की निदेशक डॉ अनीता रावत को विश्वविद्यालय के साथ हुए एमओयू के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

इस मौके पर उपकुलपति डॉ आरके त्रिपाठी, यूसर्क के डॉ ओपी नौटियाल, डीन रीसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ नबील अहमद, डॉ निर्जरा सिंघवी साहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top