उत्तराखंड

ग्राफिक एरा (Graphic Era) में राष्ट्रीय एफडीपी की शुरुआत, धातु अपक्षय पर होगा मंथन

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय एफडीपी शुरू

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सात दिवसीय राष्ट्रीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत हुई। इस एफडीपी के तहत ‘धातु के अपक्षय का उन्नत विश्लेषण‘ चर्चा का विषय रहेगा।

एफडीपी के पहले दिन धातु अपक्षय की जटिलताओं, उसकी उन्नत विश्लेषण तकनीकों और व्यावहारिक समाधानों पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि धातु मानव सभ्यता का अभिन्न अंग है। औद्योगिक उपकरणों की मजबूती से लेकर परिवहन साधनों की विश्वसनीयता और मेडिकल इंप्लांट की जीवनदायिनी भूमिका तक इसका अस्तित्व हर क्षेत्र में रचा बसा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के सुशील सिंह कैन्तुरा को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति भवन में होंगे सम्मानित

उन्होंने कहा कि धातु अपक्षय न केवल एक तकनीकी चुनौती है बल्कि मानव सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा एक वैश्विक मुद्दा भी है। उन्होंने उन्नत तकनीकों और रियल टाइम मॉनिटरिंग को अनिवार्य बताते हुए कहा कि धातु की अप्रत्याशित प्रकृति, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और खाद्य उद्योग से जुड़ी जटिलताएं आज इस क्षेत्र की गंभीर चुनौतियां हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : बिना चीरा लगाए 76 वर्षीया महिला का बदला हार्ट वाल्व

सप्ताह भर चलने वाले इस एफडीपी के दौरान विषय से जुड़े विविध ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागी इन सत्रों में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की टीम ने किए अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई भवन सील

यह एफडीपी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स ने आयोजित की। कार्यक्रम का संचालन डा. गोपाल जी शर्मा और डा. मानवेंद्र कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एचओडी डा. कपिल कुमार शर्मा, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के एचओडी डा. फतेह सिंह गिल के साथ डा. देशबंधु सिंह, डा. किरण शर्मा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top