उत्तराखंड

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस : ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ सोच से ही तय होगी अंतरिक्ष की नई उड़ान : डा. सुधीर मिश्रा

Advertisements
  • ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
  • आउट ऑफ द बॉक्स सोच ही अंतरिक्ष की नई उड़ानों का आधार

देहरादून। ब्रह्मोस के सीईओ और एमडी रह चुके वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि  अंतरिक्ष की अनंत संभावनाओं को साकार करने के लिए परंपरागत सोच से आगे बढ़कर कल्पनाओं को नवाचार से जोड़ना होगा। आउट ऑफ द बॉक्स सोच ही उन नई उड़ानों का आधार है, जो मानवता को अंतरिक्ष की अगली सीमा तक ले जाएंगी।

वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे। सत्र में डा. सुधीर कुमार मिश्रा ने रक्षा प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय सुरक्षा के बदलते आयामों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रॉकेट टेक्नोलॉजी के इतिहास से लेकर भारत की स्वदेशी रॉकेट तकनीक के विकास तक की यात्रा साझा करते हुए बताया कि वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान और तकनीकी आत्मनिर्भरता ने भारत की रक्षा क्षमताओं को किस तरह नई ऊंचाइयां दी हैं। उन्होंने कहा कि आज अत्याधुनिक रक्षा तकनीक केवल सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक भी है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर डा. संजय मित्तल ने छात्र छात्राओं को विमान की दुनिया के वैज्ञानिक सिद्धांतों से रूबरू कराया। उन्होंने विमान के विकास और उड़ान के इतिहास से शुरुआत करते हुए विभिन्न प्रकार के विमानों और उनके डिजाइन की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विमान की संरचना और उसके प्रत्येक हिस्से की भूमिका को समझाते हुए उड़ान गतिकी के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी। डा. मित्तल ने स्ट्रीमलाइन बॉडी और ब्लफ बॉडी के उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि वायुप्रवाह को नियंत्रित करने वाली संरचना विमान की गति, स्थिरता और दक्षता को किस प्रकार प्रभावित करती है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, एनईपी सारथी, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, बीआईएस, इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल और ऑर्बिट क्वेस्ट क्लब ने संयुक्त रूप से किया। सत्र में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, डिपार्टम हेड डा. सुधीर जोशी, टीबीआई की सीईओ सरिस्मा डांगी के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top