उत्तराखंड

सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, गहरी खाई में गिरा युवक, पोखरी पुलिस बनी फरिश्ता

  • सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, गहरी खाई में गिरा युवक… पोखरी पुलिस बनी फरिश्ता

खतरनाक स्थानों पर सेल्फी का शौक एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते बचा। दिनांक 29.05.2026 को रवि जोशी निवासी बिंदुखत्ता, थाना-लालकुआं नैनीताल द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि उसका दोस्त कुशाल सिंह भंडारी निवासी उपरोक्त सेल्फी लेते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

सूचना मिलते ही थाना पोखरी पुलिस के अपर उपनिरीक्षक दलवीर सिंह एवं हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह मय आपदा उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जान जोखिम में डालकर दुर्गम खाई में उतरते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खड़ी चट्टान एवं गहरी खाई के बीच कड़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद घायल युवक को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का किया भव्य शुभारम्भ

जिसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। युवक के मुंह एवं सिर पर हल्की चोटें आई हैं।

समय रहते पुलिस की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से युवक की जान बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता और जोखिम भरे रेस्क्यू अभियान की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा : महाराज

चमोली पुलिस की पर्यटकों एवं यात्रियों से अपील है कि खतरनाक स्थानों, गहरी खाइयों, नदी किनारों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सेल्फी लेने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित यात्रा का आनंद लें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top