उत्तराखंड

Pauri News : बच्चों की सुविधाएँ और शिक्षा-स्वास्थ्य पर होगा फोकस : एडीएम

  • बच्चों की सुविधाएँ और शिक्षा-स्वास्थ्य पर होगा फोकस : एडीएम

पौड़ी। जिला निरीक्षण समिति ने गुरुवार को अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), पौड़ी का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी और समिति ने स्टोर कक्ष, रसोईघर, मनोरंजन कक्ष, शैक्षणिक गतिविधियाँ, स्वास्थ्य सेवाएँ और सुरक्षा प्रबंधन का जायज़ा लिया। साथ ही उनके द्वारा बच्चों को परोसे जा रहे भोजन का स्वाद चखकर गुणवत्ता की जांच भी की गयी और रसोईघर की स्वच्छता का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने खेलकूद सामग्री, पुस्तकालय और मनोरंजन साधनों की स्थिति का भी परीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

अपर जिलाधिकारी ने स्वच्छता और शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चों को पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्याप्त मनोरंजन सुविधाएँ मुहैया करायी जाएँ। उन्होंने कहा कि संप्रेक्षण गृह में बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयी राज्यों को मिले फ्रेट सब्सिडी : भरत सिंह चौधरी

अपर जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को सुना। बच्चों ने पढ़ाई, भोजन व्यवस्था और मनोरंजन गतिविधियों के अनुभव साझा किये।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने की शिष्टाचार भेंट

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी, जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार,  एसीएमओ डॉ. अमित मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top