उत्तराखंड

ब्रेकिंग : प्रो0 राकेश कुमार ढोडी (Rakesh Kumar Dhodi) बने HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव

*प्रो0 राकेश कुमार ढोडी बने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव*

श्रीनगर/इंफो उत्तराखंड 

प्रो0 राकेश कुमार डोडी को हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 अन्नपूर्णा नौटियाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। प्रो0 राकेश कुमार डोडी वर्तमान में विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में डीन के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव

प्रो0 डोडी विश्वविद्यालय में विभिन्न जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं। वह वर्तमान में टूरिज्म डिपार्टमेंट के भी विभागाध्यक्ष हैं इसके अलावा वह स्टूडेंट प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेंट भी हैं। प्रो0 डोडी ने टूरिज्म और मैनेजमेंट से संबंधित कई पुस्तकें लिखी जो शोद्यार्थियों के लिये खासी महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : धामी

प्रबंधन कौशल के धनी प्रो0 डोडी कुशल प्रशासक व अच्छे वक्ता भी हैं, यही कारण है कि वह कम उम्र में विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर आसीन हुये। बेहत्तर शिक्षाविद व दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रो0 डोडी के पास शिक्षा व शोध के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा : श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही है उफवाह, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top