उत्तराखंड

UKSSSC पेपर लीक मामला : भर्ती घोटाले में रामनगर का एनजीओ संचालक गिरफ्तार, अब तक हो चुकी 21 वीं गिरफ्तारी

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा वीडियो वीपीडीओ भर्ती परीक्षा परिणाम में प्रश्नपत्र लीक मामले में की जा रही विवेचना के क्रम में एसटीएफ द्वारा पूर्व में कुल 20 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है ।।

एसटीएफ टीम संदिग्ध चयनित परीक्षार्थियों से पूछताछ कर बयान अंकित कर रही है जिसके क्रम में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा बयान दिया गया कि उनको रामनगर निवासी चंदन मनराल द्वारा परीक्षा से एक दिन पहले धामपुर ले जाकर एक घर पर प्रश्न पत्र याद करवाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

उक्त बिंदु पर विवेचना की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि चंदन सिंह मनराल निवासी रामनगर पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों के सम्पर्क में है,औ कई को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवा चुका है।

एसटीएफ टीम द्वारा उक्त चंदन मनराल को पूछताछ हेतु एसटीएफ कार्यालय लाया गया जहां पर विस्तृत पूछताछ की गई एवं पूछताछ करने के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त चंदन मनराल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

चंदन सिंह मनराल पुत्र झगड़ सिंह मनराल निवासी लखनपुर रामनगर उम्र करीब 63 वर्ष।

अभियुक्त चंदन मनराल से एसटीएफ कार्यालय में विस्तृत पूछताछ की गई जिसने पूछताछ में बताया कि वह अन्य अभियुक्तों से पिछले कुछ सालों से संपर्क में है और वर्ष 2021 में आयोजित VDO भर्ती परीक्षा में अपने क्षेत्र के कई लोगों को लाखों रुपए लेकर प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाया है

अभियुक्त से की गई पूछताछ में अभियक्त द्वारा अर्जित करोड़ों की संपत्ति की जानकारी प्राप्त हुई है

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

अर्जित संपत्ति

1 करीब 15 एकड़ जमीन पीरुमदार में
2 करीब 10 बीघा खेती की भूमि रामनगर मैं
3 मनराल स्टोन क्रेशर के नाम से एक स्टोन क्रेशर पीरुमदार में जिसमें करीब सात बड़े ट्रक एवं तीन पोकलैंड
4 मनराल ट्रैवल्स एजेंसी जिसमें करीब 13 बस जिनमें से 10 बस स्कूलों में एवं तीन बस पहाड़ में चलती है
5 बाल महिला कल्याण समिति नाम से एनजीओ
6 रामनगर नैनीताल में 3 मंजिला मकान व ऑफिस एवं आधा बीघा मुख्य सड़क पर कमर्शियल प्लाट
7 आधा दर्जन से अधिक बैंक खाते

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top