उत्तराखंड

पहाड़ी आर्मी संगठन का पुनर्गठन, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

पहाड़ी आर्मी संगठन ने किया संगठन का पुर्नगठन

पहाड़ी आर्मी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने मीडिया को विज्ञप्ति जारी की जिसमें संगठन विस्तार की जानकारी साझा की उन्होंने बताया कि पहाड़ी आर्मी संगठन लगातार पहाड़ के मुद्दों पर दमखम से मुखर है।

आने वाले समय में पहाड़ के मुद्दों पर आंदोलन को धार देने के लिए संगठन में पुनर्गठन किया है जिसमें नैनीताल जिला अध्यक्ष पंडित मोहन कांडपाल, बागेश्वर जिला अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी (दमदार पहाड़ी) पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष नब्बू भंडारी को जिम्मेदारी दी गई है जो लंबे समय से संगठन में कार्य कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि संगठन से लगातार हजारों की संख्या में पहाड़ की जनता सदस्यता लेकर जुड़ रही है जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि जनता एकजुट होकर लड़ने का मन बना रही है उन्होंने बताया आज उत्तराखंड सिर्फ मैदानी जिलों का बन कर रह गया है जिस भी पार्टी की सरकारें बन रही उनका सिर्फ एक ही काम बचा है कि पहाड़ के सरकारी संस्थान को मैदानी जिलों में लाना और मैदानों में जितने भी बंदर है उनको पहाड़ में छोड़ना, पहाड़ मूल भूत समस्याओं से आज भी जूझ रहा है जिन समस्याओं के निराकरण में दोनों पार्टियां फैल नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

पहाड़ की जनता लंबे समय से मूल निवास भू कानून ,रोजगार की माग कर रहा है जो संविधान की 5वीं अनुसूची को लागू करने से आसानी से हो सकता है मगर सरकारें उदासीन है पहाड़ी आर्मी संगठन आगामी दिनों में इस आंदोलन में तेजी लाएगी हर जिला, ब्लॉक से आंदोलनकारी संगठन,बुद्धिजीवी,महिला, व्यापार युवा, छात्र, अधिवक्ता संगठनों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। आने वाले दिनों में पुनः संगठन का विस्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 37 सिलेंडर जब्त
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top