उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: IG कुमाऊं बनीं रिद्धिम अग्रवाल, योगेंद्र रावत को मिला कार्मिक का जिम्मा

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल बनीं आईजी कुमाऊं, योगेंद्र रावत को कार्मिक का जिम्मा

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सोमवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इस फेरबदल में आईजी कुमाऊं का जिम्मा अब रिद्धिम अग्रवाल को सौंपा गया है, जबकि पूर्व आईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत अब पुलिस मुख्यालय में कार्मिक विभाग की कमान संभालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दीवालीखाल बैरियर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की, पुलिसकर्मी घायल

एसडीआरएफ, सीआईडी और यातायात में अहम बदलाव

निदेशक यातायात अरुण मोहन जोशी को अब एसडीआरएफ की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईजी कार्मिक रहे अन्नत शंकर ताकवाले को ट्रेनिंग विभाग की कमान सौंपी गई है। इसी तरह, आईजी एनएस नपल्च्याल को सीआईडी से हटाकर यातायात निदेशक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार

पीएसी, जीआरपी और एसटीएफ में भी बदलाव की बयार

सुरजीत सिंह पंवार अब पीएसी के बजाय एटीसी हरिद्वार में एएसपी की भूमिका निभाएंगे। लंबे समय से खाली चल रहे जीआरपी एसपी के पद पर अरुणा भारती की तैनाती की गई है। वहीं, एएसपी जगदीश चंद को नैनीताल की कमान सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

देहरादून ट्रैफिक और एसटीएफ में नई तैनाती

देहरादून में एसपी ट्रैफिक का प्रभार अब लोकजीत सिंह को दिया गया है, जो पहले वायरलेस सेवा के मुकेश ठाकुर के पास था। दूसरी ओर, एसडीआरएफ के उप सेनानायक स्वप्न किशोर सिंह को अब एसटीएफ देहरादून में तैनात किया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top